Fatehabad News: सिगरेट की पेटी चुराने के दो आरोपी पंजाब से किए गिरफ्तार Haryana Circle News

[ad_1]

टोहाना। दो सप्ताह पहले पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान से सिगरेट की पेटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों पंजाब के संगरूर जिले के तरंगी खैरा निवासी सोमी सिंह व मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराई गई सिगरेट के 60 पैकेट बरामद किए हैं।


Trending Videos

थाना शहर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने यह नवदुर्गा कॉलोनी टोहाना निवासी विशाल अग्रवाल की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। विशाल ने शिकायत दी थी कि उसकी पुरानी सब्जी मंडी रोड पर गांधी गेट के पास अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम से दुकान है।

27 मार्च को एक शख्स उसकी दुकान पर आया। जब वह सामान देने में व्यस्त था तब आरोपी मौका पाकर बाहर रखी सिगरेट की बंद पेटी उठाकर भाग गया था। पुलिस टीम ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[ad_2]