Fatehabad News: सामान लेने के बहाने किराना दुकान से 45 हजार रुपये उड़ाए Haryana Circle News

[ad_1]

भट्टू कलां। भट्टूमंडी में शुक्रवार देर शाम किराना दुकान से करीब 45 हजार रुपये चोरी होने की घटना सामने आई है। हिसार रोड स्थित किरढ़ान बस स्टैंड के समीप नत्थूराम लोहिया दुकान पर यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

दुकान संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम एक युवक मोबाइल फोन पर बात करता हुआ आया और कुछ सामान मांगा। युवक के कहने पर सामान निकालकर रख दिया। इसके बाद युवक ने चार नहाने के साबुन और मांग लिए। साबुन लाने के लिए जब वह दुकान के अंदर गया, उसी दौरान युवक गल्ले से करीब 45 हजार रुपये की नकदी निकालकर भाग गया।

जब वह अंदर से सामान लेकर आया तो देखा युवक गायब मिला। फिर दुकानदार ने गल्ला चेक किया तो उसमें रखी नकदी भी नहीं मिली। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर लिया जाएगा।

[ad_2]