{“_id”:”694833ab8d5d679ced0986d0″,”slug”:”erv-came-to-the-aid-of-the-injured-in-the-road-accident-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145668-2025-12-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: सड़क हादसे में घायलों के लिए ईआरवी मददगार बनकर पहुंची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:21 PM IST
फतेहाबाद के भूना रोड पर घायलों को ईआरवी टीम अस्पताल लेकर जाते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क हादसे में घायल महिला व पुरुष को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई है। ईआरवी 215 टीम को गश्त के दौरान जांडली कलां बस स्टैंड के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली।
Trending Videos
मौके पर एक महिला और एक पुरुष घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए ईआरवी टीम ने तुरंत प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को सीएचसी भूना में भर्ती करवाया।