in

Fatehabad News: शादी में लड़ाई, दूल्हे ने थाने पहुंच जान बचाई Haryana Circle News

Fatehabad News: शादी में लड़ाई, दूल्हे ने थाने पहुंच जान बचाई  Haryana Circle News


भूना (फतेहाबाद)। मॉडल टाउन में शादी समारोह में वधू की विदाई के दौरान किसी तीसरे व्यक्ति ने झगड़ा कर लिया। झगड़ा बढ़ने पर पथराव कर बरात की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। दूल्हे ने बरातियों संग थाने में पहुंचकर जान बचाई। हालांकि पथराव के दौरान किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी लेकिन रात को जब पुलिस थाने के बाहर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में बैठे तो वह एक-दूसरे से झगड़े का कारण पूछने लगे। तब दोनों पक्षों ने तीसरे व्यक्ति पर झगड़े का आरोप लगा गलतफहमी को दूर किया। तभी दुल्हन को थाने से घर लाकर विदाई दी गई।

Trending Videos

पंजाब के बरनाला जिले से बुधवार को एक बरात मॉडल टाउन में आई थी। इसमें करीब 35 बराती शामिल थे, जिनमें महिला और बच्चे अधिक थे। बरात का भव्य स्वागत किया गया और रीति रिवाज के अनुसार फेरे लिए गए लेकिन जब रात को बरात विदा होने लगी तो किसी तीसरे व्यक्ति की लड़ाई की वजह से वहां झगड़ा हो गया।

इस लड़ाई में दूल्हा और दुल्हन पक्ष भी एक-दूसरे के खिलाफ पथराव पर उतर आए। इस दौरान बरात में आई गाड़ी के शीशे टूट गए और बरातियों की तीन गाड़ियां पुलिस स्टेशन में पहुंच गईं। तभी बरातियों ने जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुल्हन पक्ष के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। तब उन्हें बरातियों में झगड़ा होने के बारे में जानकारी दी।

बाद में जब दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में बैठे तो पता चला कि उनका कोई झगड़ा नहीं था। इसलिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को घर ले जाकर दुल्हन का विदाई दी। हालांकि इस दौरान मात्र दूल्हे वाली गाड़ी दुल्हन को उसके घर से लेने गई जबकि दो अन्य गाड़ियां थाने के बाहरी खड़ी रहीं। जब दूल्हा दुल्हन को लेकर पहुंचा तो देर रात को बरात पंजाब के लिए रवाना हुई।

गलतफहमी में गाड़ी के शीशे टूटे और दूल्हा पक्ष थाने में पहुंचा : एसएचओ

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में बरात हुई आई थी। तभी किसी तीसरे व्यक्तियों का आपस में झगड़ा हो गया। इसलिए उनके झगड़े में बराती पक्ष की गाड़ी के शीशे टूट गए। इससे डरकर वह वहां से भाग आए लेकिन जब दोनों पक्ष आपस में बैठे तो मामले का खुलासा हो गया और दुल्हन-दूल्हे के साथ विदा कर दी गई। क्योंकि इन का कोई झगड़ा ही नहीं था। पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी गई थी।


Sirsa News: वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कौशल, प्रदर्शित किए अपने मॉडल Latest Haryana News

Sirsa News: वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कौशल, प्रदर्शित किए अपने मॉडल Latest Haryana News

Sirsa News: अंडर 17 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिरसा के दिपांश विजेता Latest Haryana News

Sirsa News: अंडर 17 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिरसा के दिपांश विजेता Latest Haryana News