रतिया। वीआईपी नंबर के नाम पर 4500 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खैरपुर निवासी प्रेम कुमार पुत्र हंसराज ने बताया कि उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि मैं आपको वीआईपी मोबाइल फोन नंबर दिला सकता हूं।
Trending Videos
उसकी बातों में आकर सहमति दी तो उसने मेरे व्हाट्सएप नंबर पर कुछ वीआईपी नंबर की लिस्ट भेज दी और बोला कि इसके लिए आपको भुगतान करना पड़ेगा। व्हाट्सएप पर ही उसने एक स्कैनर भेज दिया। उसके कहने पर पहले 1000 और बाद में 3500 और भेज दिए।
जब उसको 4500 रुपए डाल दिए तो उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप से अपने सारे मैसेज और स्कैनर डिलिट कर दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।