Fatehabad News: विरोध होने पर जनस्वास्थ्य विभाग ने कराई लाइन की सफाई Haryana Circle News

[ad_1]


गुरु गोबिंद सिंह नगर की मुख्य लाइन की सफाई करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी।

सिरसा। शहर के गुरु गोबिंद सिंह नगर के लोगों की मांग पर जन स्वास्थ्य विभाग ने सुपर सकर मशीन से मुख्य लाइन की सफाई करवा दी। ताकि दूषित पेयजल आपूर्ति के मुख्य कारणों का पता चल सके।

Trending Videos

गुरु गोबिंद सिंह नगर की महिलाएं दो दिन पहले पानी की बाल्टी लेकर हिसार रोड पर धरने पर बैठ गईं थीं। शुद्ध पानी के लिए महिलाओं ने 30 मिनट तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान हिसार रोड पर जाम लगने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

इसके बाद वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समस्या का कारण जानने का प्रयास किया। माैके पर सीवर लाइन चोक मिली। इसी कारण दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।

[ad_2]