{“_id”:”698f5f251c1a1fb1b70b330f”,”slug”:”record-incomplete-notice-to-two-medical-store-operators-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148603-2026-02-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: रिकाॅर्ड अधूरा, दो मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:58 PM IST
रतिया में मेडिकल स्टोर पर जांच के लिए पहुंची टीम।
रतिया। नशे की दवाओं की बिक्री की सूचना पर भिवानी के जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद रतिया क्षेत्र में चार मेडिकल स्टोर व किराना की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं से भी कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई। हालांकि दो मेडिकल स्टोर पर आवश्यक रिकॉर्ड अधूरा पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि रतिया के कुछ मेडिकल स्टोर और एक किराना दुकान पर नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम रतिया पहुंची और फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड व बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर की जांच की। इसके अलावा गांव रत्ताखेड़ा में एक मेडिकल स्टोर व शहर में किराना की दुकान का भी निरीक्षण किया गया। सूचना के आधार पर गहन जांच की गई, लेकिन कहीं से भी कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई। संवाद