Fatehabad News: रवि को भगाने के लिए साथियों ने रची साजिश, मौका मिलते ही की फायरिंग Haryana Circle News

[ad_1]


फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जानती एसपी आस्था मोदी।

फतेहाबाद। पुलिस हिरासत से भागने के दौरान मुठभेड़ में मारे गए सोनीपत के जागसी निवासी रवि का नाम वर्ष 2021 में सदर थाना में दर्ज शस्त्र अधिनियम के मामले में हथियार सप्लाई करने में आया था। इस मामले में फतेहाबाद के अतिरिक्त मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने रवि को तीन साल की सजा सुनाई हुई थी।

Trending Videos

इसी सजा के खिलाफ रवि ने सेशन कोर्ट में अपील लगाई थी। इसको लेकर शुक्रवार को कोर्ट में बहस हुई थी और अगली सुनवाई 20 जनवरी की तय हुई थी। सीआईए पुलिस ने 28 मार्च 2021 को हिसार के साबरवास निवासी विक्रांत उर्फ मुकेश को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान सप्लाई करने में रवि का नाम सामने आया था। इस मामले में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। वहीं इस वारदात की सूचना मिलते ही हिसार रेंज की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जैसे बताया कि बाकी शूटर खेतों की तरफ भागे हैं तो अलग-अलग टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों ने खेतों में सर्च अभियान चलाया।

– सीसीटीवी फुटेज खोल सकती है राज

टॉप फैमिली ढाबा पर लगे सीसीटीवी फुटेज इस मामले की राज खोल सकती है। आखिर किस तरह से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके अलावा वारदात के बाद बदमाश किस तरफ भागे। पुलिस ने भी सबसे पहले होटल के सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लिया है।

-मिर्च पाउडर से हमला करने की थी तैयारी

बदमाश अपने साथी को छुड़वाने के लिए प्लानिंग बनाकर आए थे। पुलिस जब होटल से चलने लगी तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर हुए अंकित के पास मिर्च पाउडर भी था, जिसको पुलिसकर्मियों पर फैंका जाना था।

काला जेठड़ी गिरोह से तार जुड़े होने की आशंका

फरीदाबाद जेल में बंद रहे सोनीपत निवासी रवि के खिलाफ 20 से 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके अलावा रवि के रिश्तेदार रोहतक निवासी अंकित के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि ये काला जेठड़ी गिरोह से जुड़े हुए थे।

– चश्मदीद बोला, अचानक आए और कर दी फायरिंग

घटना के चश्मदीद होटल पर बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि पुलिसकर्मी जब वहां से चलने लगी तो अचानक से तीन से चार युवक आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई। होटल पर एक दम से हड़कंप मच गया और सभी अंदर की तरफ भागे। पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी के सिर में गोली लगी और वह वहीं पर ही गिर गया। उसके हाथ में पिस्तौल भी था। इसके बाद एक और युवक को गोली लगी, जिसे पुलिसकर्मी तुरंत गाड़ी में डालकर ले गए। फायरिंग करने वाले जो और युवक थे वह खेतों की तरफ भाग गए।

– हमने सोचा बुलेट पटाखे छोड़े गए है, बाद में पता चला बदमाश मारे गए

होटल से कुछ दूरी पर गुड़ बेच रहे ओमपाल ने बताया कि जब फायरिंग हुई तो उन्होंने सोचा कि बुलेट बाइक के पटाखे बज रहे हैं, क्योंकि युवा अक्सर पटाखे छुड़ाते रहते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि फैमिली ढाबे के पास फायरिंग में बदमाश मारे गए हैं।

[ad_2]