Fatehabad News: मामा की लड़की पर गहने चुराने का आरोप, केस दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Thu, 15 Aug 2024 12:37 AM IST


Trending Videos



टोहाना। गांव जमालपुर शेखां निवासी ग्रामीण ने अपने मामा की लड़की पर घर से सोने के जेवर चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजाराम ने बताया कि 16 जून को पंजाब के बठिंडा निवासी उसके मामा की लड़की उसके घर मिलने के लिए आई थी। 24 जून को वह अपने घर लौट गई। आरोप है कि ममेरी बहन उसके घर से उसकी पत्नी के सोने का टीका, चेन, लॉकेट व मंगलसूत्र सहित तीन तोले के जेवर चुराकर ले गई। उसने बताया कि पहले भाईचारे में उससे वापस गहने मांगे गए, लेकिन उसने देने मना कर दिया। इसलिए अब पुलिस को शिकायत दी गई है।

Trending Videos

[ad_2]
Fatehabad News: मामा की लड़की पर गहने चुराने का आरोप, केस दर्ज