Fatehabad News: माइनर में मिला युवती का शव, पहचान नहीं Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST


युवती का शव मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम :संवाद
– फोटो : 1



रतिया। गांव हुक्मावाली-खूनन के बीच सरदूलगढ़ रोड स्थित खूनन माइनर से शनिवार को 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। जांच में युवती के सिर पर चोट के निशान हैं। संदिग्ध स्थिति देख सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Trending Videos

गांव हुक्मावाली में कार्यरत ऑपरेटर मेवा सिंह ने खूनन माइनर में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नागपुर चौकी से सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव माइनर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। शव 4 से 5 दिन पुराना लग रहा है।

शरीर के अन्य हिस्से पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए। जिसके चलते पुलिस टीम ने फिलहाल हत्या का मामला होने से इन्कार किया है। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसे शिनाख्त के लिए 72 घंटों तक मोर्चरी हाउस में रखा गया है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और समय का पता चल सकेगा।

[ad_2]