Fatehabad News: मंडियों से 8 लाख 94 हजार क्विंटल गेहूं की उठान Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। जिले में खरीद एजेंसियों ने खरीदी गई गेहूं की उठान पर जोर दिया है। जिले में अब तक 38 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीद हो चुकी है। 80 फीसदी गेहूं की आवक से अनाजमंडी व खरीद केंद्र छोटे पड़ने लगे हैं। रविवार तक 8 लाख 94 हजार क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली हैं।

आने वाले दिनों में 25 लाख 14 हजार 491 क्विंटल गेहूं की खरीद आसानी से होने की उम्मीद है जो नमी अधिक होने के कारण अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में खुले में पड़ी है। जिले में 7 अनाज मंडियां और 51 खरीद केंद्रों पर शनिवार तक 63 लाख 68 हजार 762 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।

खरीद एजेंसियां 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद कर रही हैं। खरीद एजेंसियों द्वारा अब तक 38 लाख 54 हजार 271 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। मंडियों से 8 लाख 94 हजार 797 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है।


:: सबसे ज्यादा रतिया में हुआ उठान

खरीदे दिए गेहूं में से सबसे ज्यादा उठान रतिया अनाजमंडी में हुआ है जबकि सबसे कम भूना अनाजमंडी से है। रतिया अनाजमंडी में 1042599 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है जिसमें से 256718 क्विंटल गेहूं की उठान किया गया है। इसी तरह फतेहाबाद अनाजमंडी में खरीदी गई 838239 क्विंटल में से 209319 क्विंटल की उठान हुआ है। भट्टूकलां अनाजमंडी में खरीदी गई 317267 क्विंटल में से 92524 क्विंटल व भूना अनाजमंडी में खरीदी गई 478857 क्विंटल में से 63521 क्विंटल गेहूं की उठान किया गया है। इसी तरह टोहाना अनाजमंडी में खरीदी गई 618153 क्विंटल में से 150361 क्विंटल गेहूं, जाखल अनाजमंडी में 286875 क्विंटल में से 89288 क्विंटल गेहूं व धारसूल खरीद केंद्र में खरीदी गई 272281 क्विंटल में से 33066 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुका है। रोजाना औसतन तीन लाख क्विंटल गेहूं की उठान किया जा रहा है।


:: नमी दूर करने के लिए खुले में सूखा सकेंगे किसान

उठान न होने के कारण किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि खरीद एजेंसियों द्वारा उठान में देरी के कारण नमीयुक्त गेहूं को खुले में सुखाने के लिए किसानों को जगह नहीं मिल पा रही है। उठान में तेजी आने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है।


खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद के बाद उठान में तेजी आई है। उठान के बाद अनाजमंडी व खरीद केंद्रों में नमी युक्त गेहूं को सूखाने के लिए जगह मिलेगी। इससे फसल की जल्द खरीद होगी।

-कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।

[ad_2]