{“_id”:”6999f029134bbdd0aa07cafa”,”slug”:”an-uncontrolled-trolley-entered-the-fields-near-bhimwala-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149034-2026-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: भीमेवाला के पास अनियंत्रित ट्रॉला खेतों में जा घुसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
भीमेवाला बस स्टैंड के पास खेतों में उतरा ट्रक। संवाद
समैन। गांव भीमेवाला के बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित ट्रॉला खेतों में जा घुसा। ट्रॉला गांव भीमेवाला के लिंक रोड से होते हुए नेशनल हाइवे से हिसार जा रहा था। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक और परिचालक दोनों बच गए। ग्रामीणों अमित नैन, रामफल सिंह, प्रदीप सिंह, संदीप कुमार, ओम प्रकाश और रमेंद्र ने बताया कि बस स्टैंड के पास बने रैंप की ऊंचाई बहुत अधिक है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। शनिवार सुबह भी इसी रैंप से ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और खेतों में जा घुसा। वहीं कुछ समय बाद ट्रॉला को उसका मालिक वहां से ले गया।