Fatehabad News: बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर पर जा चढ़ा ट्रक Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Wed, 18 Feb 2026 11:19 PM IST


डिवाईडर पर चढा ट्रक। संवाद



टोहाना। हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने मंगलवार रात के समय बाइक सवार को बचाने में ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। वहीं हादसे में डिवाइडर पर लगी ग्रिल टूट गई और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है।

Trending Videos

घटना की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुधवार दोपहर के समय करीब एक बजे क्रेन की मदद से ट्रक को डिवाइडर से उतारा और हिमाचल के बद्दी के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार ट्रक गुजरात से प्लास्टिक दाना लेकर आ रहा था तभी बाइक सवार अचानक से आगे आ गया। उसे बचाने के चलते ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक और परिचालक दोनों ठीक हैं।

[ad_2]