Fatehabad News: बलियाला हेड के पास बोरी में मिला शव, नहीं हुई पहचान Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sat, 04 Apr 2026 10:55 PM IST


टोहाना। बोरी में आए शव को निकालते हुए नवजोत ढिल्लों की टीम के गोताखोर। स्त्रोत- नवजोत।



टोहाना। बलियावाला हेड के पास फतेहाबाद ब्रांच नहर से बंद बोरी में शख्स का शव मिला है। मृतक के हाथ पर फूल का निशान बना है। शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।


Trending Videos

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली की फतेहाबाद ब्रांच नहर में बोरी में शव है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव के पैरों को मोड़कर बोरी में बंद किया गया था। बोरी के अंदर कोयला और फूल भी मिले हैं। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने शव को जल प्रवाह किया हो।

सूचना मिलने के बाद बाद डीएसपी भी शवगृह पहुंचे शव का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

[ad_2]