Fatehabad News: बदमाशों ने पिस्तौल दिखा कारोबारी से 9.75 लाख छीने Haryana Circle News

[ad_1]

भूना। टोहाना रोड पर भट्टू गांव से पहले मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने संध्या आयुर्वेदिक मार्केटिंग कंपनी के संचालक शेर सिंह गोदारा से पिस्तौल के बल पर 9 लाख 75 हजार रुपये लूट लिए और मौके से भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शेर सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक पर भूना से भट्टू होते हुए पिरथला के रास्ते उकलाना वाहन खरीदने जा रहे थे।

जब वह भट्टू गांव से कुछ दूरी पहले पहुंचे तभी सामने से एक बुलेट पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए और उन्हें रुकने का इशारा किया।

जैसे ही शेर सिंह ने बाइक रोकी एक बदमाश ने उन पर पिस्तौल तान दी जबकि दूसरे युवक ने उनके बैग से नकदी निकाल ली। बताया जा रहा है कि बैग में 9 लाख 75 हजार रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से भाग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]