[ad_1]
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में पॉलिटेक्निक की छात्रा से मोबाइल छीनने के मामले में राजस्थान निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी सुभाष उर्फ भालू निवासी घम्मुड़ वाली (श्रीगंगानगर, राजस्थान) हाल निवासी रामसरा (हनुमानगढ़, राजस्थान) की गिरफ्तारी हुई है।
थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि गांव शहीदांवाली निवासी ईशा ने 25 मार्च 2026 को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, वह हंस मार्केट में फोन पर बात कर रही थी, तभी पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उसका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग गया था।
इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शहर में की गई तीन अन्य वारदात को भी कबूल किया है।
25 मार्च 2026 को हंस मार्केट में पॉलिटेक्निक छात्रा से मोबाइल छीना
23 मार्च 2026 को गुरुनानक पुरा मोहल्ला में एक युवक से मोबाइल छीना
20-21 मार्च 2026 को बीघड़ रोड स्थित शगुन पैलेस से गैस सिलिंडर चोरी किया
राजस्थान से आकर देता था वारदात को अंजाम
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन और चोरी का सामान बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो राजस्थान से आकर फतेहाबाद में वारदात को अंजाम देता था।
[ad_2]




