Fatehabad News: पाकिस्तान पर भारत की जीत पर मना जश्न Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sun, 15 Feb 2026 11:18 PM IST


भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते हुए रतिया के क्रिकेट प्रेमी।



रतिया। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर होने वाली जंग का रोमांच रतिया के लोगों के सिर चढ़कर बोला। जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की पूरा शहर ”भारत माता की जय” और ”वंदेमातरम” के नारों से गूंज उठा। मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी टीवी पर ही चिपके नजर आए। वहीं, जीत पक्की होते ही क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। रतिया के शक्ति नगर , पुराना बाजार और मुख्य चौक पर भारी संख्या में युवा और बुजुर्ग एकत्र हो गए। आतिशबाजी और जीत की खुशी में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

Trending Videos

[ad_2]