{“_id”:”69d7ed344917b12cb80f5f2a”,”slug”:”municipal-council-workers-staged-a-protest-on-the-second-day-by-sweeping-the-streets-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-151708-2026-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: नगर परिषद कर्मियों ने दूसरे दिन किया सड़कों पर झाड़ू ले प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:47 PM IST
फतेहाबाद। उलटे झाडू लेकर शहर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्त्रोत : कर्मचारी संघ
फतेहाबाद। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को भी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने और संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया।
Trending Videos
इस दौरान उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि फरीदाबाद के मुजेसर में भीषण अग्निकांड में 16 फरवरी की घटना में जान गंवाने वाले दमकलकर्मियों भवी चंद्र शर्मा और रणवीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। कर्मचारी नेता नरेश और ओम प्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूरजकुंड मेले में झूला दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिस निरीक्षक को शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार को पक्की नौकरी दी लेकिन आग बुझाते हुए जान गंवाने फायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।