in

Fatehabad News: धान कटाई के सीजन से विधानसभा चुनावों में मतदान पर पड़ सकता है असर Haryana Circle News

[ad_1]

समैन। विधानसभा चुनावों में मतदान पर धान की कटाई का सीजन बड़ा असर डाल सकता है। इसका बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्र में सितंबर से अंतिम सप्ताह से धान की फसलों की कटाई शुरू होना माना जा रहा है। इसमें किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग व्यस्त हो जाते है।

Trending Videos

टोहाना खंड के गांवों में धान की फसल पकने लगी है। मतदान 5 अक्तूबर को होगा, यानि वोटिंग से पहले धान की कटाई का सीजन शुरू हो जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी कहते हैं कि धान की फसल 1509 वैरायटी की कटाई एक अक्तूबर से पहले शुरू हो जाएगी। गांव समैन के किसान रामफल सिंह, राजबीर सिंह, संतलाल, सतपाल सिंह ने बताया कि धान के सीजन में किसान व मजदूर पूरी तरह से व्यस्त होंगे।

इस बार धान की फसल काफी अच्छी है व बंपर पैदावार होने की संभावना है। धान की 1509 वैरायटी की कटाई एक अक्तूबर से पहले शुरू होने की पूरी संभावना है।

-मुकेश महला, एसडीओ, कृषि विभाग टोहाना।

[ad_2]

Fatehabad News: श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन महोत्सव शुरू Haryana Circle News

Hisar News: तेरा भवने रंग बिरंगा, तेरे चरणा दे विच गंगा’ भजन पर झूमे श्रद्धालु Latest Haryana News