Fatehabad News: दुकान के बाहर से घी का पीपा चुराकर ले गए बाइक सवार Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST


घी का पीपा चुराते आरोपी सीसीटीवी में कैद। वीडियोग्रैब



टोहाना। शहर थाना से महज 200 मीटर दूर स्थित कश्मीरी लाल सुरेश कुमार नामक घी के थोक विक्रेता की दुकान से बाइक सवार चोर 15 किलो का घी का पीपा चुरा ले गए। यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Trending Videos

दुकानदार सौरभ बंसल ने बताया कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे, रेहड़ी चालक घी के पीपे रेहड़ी में रख रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक 15 किलो घी का एक पीपा उठाकर भाग गए। सौरभ ने इस संबंध में शहर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]