Fatehabad News: जिले में कल से फिर बदलेगा मौसम, बनेंगे बारिश के आसार Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम खुश्क है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में सोमवार से फिर मौसम में बदलाव के आसार जताए जा रहे हैं। इससे हल्की बारिश के आसार हैं।

इन दिनों तापमान में हो रही बढ़ोतरी को लेकर किसान लक्ष्मण, शंकरलाल, सोहनलाल और मानसिंह आदि ने बताया कि गेहूं की फसल में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता हो रही है। अगर बारिश होती है तो यह फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। बारिश के बाद फसलों में रोगों का प्रकोप कम होगा। वहीं किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च बचेगा। वहीं इसको लेकर सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि अगर फरवरी माह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है तो इससे गेहूं की फसल में पैदावार में गिरावट होने की उम्मीद है। इससे समय से पहले बालिया आ सकती है।

:: जिले में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है। जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाही रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।

[ad_2]