in

Fatehabad News: जिले में एक सितंबर से शुरू होगा पशु नस्ल गणना का कार्य Haryana Circle News

Fatehabad News: जिले में एक सितंबर से शुरू होगा पशु नस्ल गणना का कार्य  Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। हर पांच वर्ष के बाद हाेने वाली पशु गणना जिले में इस बार 1 सितंबर से शुरू की जाएगी। प्रशासन ने पशुगणना करवाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बढ़ती तकनीक के कारण इस बार पशुपालक मोबाइल एप के जरिये भी पोर्टल पर अपने पशु की जानकारी डाल सकेंगे।

Trending Videos

डाटा को ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा और कम समय में पशु गणना का कार्य पूरा हो सकेगा। इस गणना को लेकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर जल्द ही पशु चिकित्सकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले में साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार कुल 3,77,416 पशु हैं।

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से हर पांच साल में पशुओं की गणना करवाई जाती है ताकि पशुओं का पुख्ता डाटा उपलब्ध हो सकेगा। इसी डाटा के आधार पर बाद में पशुपालन और उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार योजनाएं बनाती हैं। जिनसे पशुपालकों को लाभ मिल सके।

जिले में साल 2019 के अनुसार पशुओं के आंकड़े

पशु – कुल संख्या

बिल्ली – 1,09,062

भैंस – 2,34,323

गाय – 42,050

बैल और सांड – 12,081

भेड़ – 15,146

बकरी – 13,189

घोड़े – 443

खच्चर – 57

टट्टू (छोटा घोड़ा ) – 17

गधे – 12

सुअर – 2,160

ऊंट – 547

कुत्ते – 2,373

खरगोश – 87

कुल पशु 3,77,416

पक्षी – कुल संख्या

पक्षी – 3,52,417

बतख – 28

पेचीदा – 10

अन्य मुर्गी पालन – 4563

260 ग्राम पंचायतों और सभी निकायाें में होगी गणना

पशुओं की गणना जिले की सभी 260 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में की जाएगी। इसमें गाय, बैल, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, घोड़ा सहित अन्य पशुओं की विभिन्न प्रजातियों की गणना कर आंकड़ा जुटाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पहली बार सभी नस्लों की सटीक और समुचित पहचान के साथ गिनती होगी।

जिले में एक सितंबर से पशु नस्ल की गणना शुरू की जाएगी। इसके तहत पशुपालक ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी डाल सकेगा। इस बार पशुओं से पक्षियों तक सभी नस्लों की गणना बारीकियों के साथ की जाएगी। चार माह में गणना का कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

-डॉ. सुखविंद्र सिंह, उप निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग

[ad_2]

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव की तारीखों में हो सकता है बदलाव, भाजपा ने उठाई है मांग; बताया ये कारण Latest Haryana News

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव की तारीखों में हो सकता है बदलाव, भाजपा ने उठाई है मांग; बताया ये कारण Latest Haryana News

Bhiwani News: लोहारू अनाजमंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली आज Latest Haryana News

Bhiwani News: लोहारू अनाजमंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली आज Latest Haryana News