[ad_1]
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) के समय में बदलाव किया गया है। वीरवार से अस्पतालों में ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस नए समय के अनुसार डॉक्टर मरीजों को इसी अवधि में परामर्श देंगे। पहले ओपीडी सुबह 9 बजे शुरू होकर 3 बजे तक चलती थी।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रोजाना करीब डेढ़ हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं और इस समय बदलाव से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे लंबी कतारों और गर्मी में होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी। अस्पताल प्रशासन ने नए समय के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और डॉक्टरों व स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पंजीकरण काउंटर भी सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगा। अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद होने के कारण मैनुअल पर्चियां काटी जा रही हैं जिससे मरीजों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
[ad_2]



