Fatehabad News: जवाब न देने पर तीसरी कक्षा की छात्रा को अध्यापक ने डंडे से पीटा Haryana Circle News

[ad_1]

रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्कूल में तीसरी की छात्रा की कमरे में बंद कर बेरहमी से डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। छात्रा का कसूर केवल इतना था वह अध्यापक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाई।

Trending Videos

वहीं परिवार वालों ने छात्रा को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षा विभाग से पिटाई करने वाले अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने मामले पर संज्ञान लेते हुए छात्रा की पिटाई करने वाले अध्यापक अशोक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी व प्रिंसिपल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नागरिक अस्पताल में छात्रा को दाखिल करवाने के बाद उसके पिता ने बताया कि सोमवार को सातवीं कक्षा की छात्रा ने घर आकर बताया कि उसकी बेटी को अध्यापक अशोक कुमार ने कमरे में बंद कर डंडे से पीटा है। इस पर वह परिजनों के साथ स्कूल में पहुंचे तो देखा कि बेटी कमरे में रो रही थी।

जब बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि सवाल का जवाब नहीं देने पर अध्यापक अशोक कुमार ने उसकी डंडे से पिटाई की है।नागरिक अस्पताल के चिकित्सक नवजोत सिंह ने बताया कि बच्ची की डंडे से पिटाई की गई है। इससे बच्ची के कान पर भी चोट है। ऐसे में ईएनटी का ओपिनियन लिया जाएगा व एक्सरे भी करवाया जाएगा।

तीसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई करने के बारे में उनके पास शिकायत आई है। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल को पूरे मामले की जांच कर अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी।

-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी।

[ad_2]