[ad_1]
फतेहाबाद। जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और जनभागीदारी आधारित बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 को पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया गया है। अब कोई भी नागरिक इस नंबर पर कॉल करके जनगणना अथवा स्व-गणना से संबंधित अपनी सभी शंकाओं और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकता है।
सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि नागरिकों के लिए 16 अप्रैल से स्व-गणना पोर्टल खोला जाएगा जहां वे स्वयं अपना पंजीकरण कर सकेंगे। नागरिक 30 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है जिससे वे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं और जनगणना को अधिक सटीक एवं प्रभावी बना सकते हैं।
जिला प्रशासन की और से स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर बहुआयामी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रेडियो जिंगल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो संदेश, डिजिटल पोस्टर और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से हमारी जनगणना, हमारा विकास के संदेश के साथ लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्कूलों के माध्यम से भी होगा प्रचार-प्रसार
सीटीएम ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को पोस्टर, गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनगणना, घरों का सर्वे और गणना तथा स्व-गणना की जानकारी दी जाएगी। बच्चे अपने अभिभावकों तक यह संदेश पहुंचाकर इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
:: हर गली-वार्ड तक पहुंचेगा अभियान
नगर परिषद के स्वच्छता वाहनों पर विशेष जिंगल चलाकर जनगणना प्रक्रिया और स्व-गणना का संदेश हर गली और वार्डों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से भी विभिन्न माध्यमों जैसे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिये लगातार जानकारी प्रसारित की जा रही है।
[ad_2]




