Fatehabad News: घर में घुसकर हमला करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार Haryana Circle News

[ad_1]




रतिया। थाना सदर पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने के मामले में आरोपी अशोक कुमार उर्फ काका और उसकी पत्नी राजो बाई निवासी गांव महमड़ा को वीरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को काला सिंह निवासी महमड़ा ने शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार व उसके परिजनों ने डंडे-रॉड से उसके घर में घुसकर उस पर और उसके भांजे कर्ण सिंह पर हमला किया। इस हमले में काला सिंह की टांग टूट गई थी। संवाद

loader

[ad_2]