{“_id”:”69a9c0bedeb9a40add06fb28″,”slug”:”a-crooked-kikar-tree-on-the-gajuwala-uklana-road-worries-villagers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149648-2026-03-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: गाजुवाला-उकलाना सड़क पर टेढ़ा हुआ कीकर का पेड़, ग्रामीण चिंतित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
गांव गाजुवाला से उकलाना की तरफ जाने वाली सड़क पर टेढ़ा हुआ कीकर का पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
समैन। गांव गाजुवाला से उकलाना जाने वाली सड़क पर खड़ा कीकर का एक पेड़ टेढ़ा हो गया है। इससे इस रोड से आवागमन करने वाले लोगों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ किसी भी समय गिर सकता है और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों या राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
गांव के पूर्व सरपंच विजय हरिपाल, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, रणधीर और संजय ने बताया कि सड़क किनारे खड़ा यह पेड़ जड़ों से कमजोर होकर एक तरफ झुक गया है। रोजाना इस मार्ग से गांव के लोग, स्कूली बच्चे और वाहन चालक गुजरते हैं। ऐसे में यदि अचानक पेड़ गिरता है तो गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से पेड़ को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को पहले ही टाला जा सके।