{“_id”:”698215cb0b3165b427027a08″,”slug”:”apply-by-the-15th-to-set-up-a-play-nursery-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148031-2026-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 तक करें आवेदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:05 PM IST
फतेहाबाद । खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेल नर्सरी योजना 2026-27 के तहत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल विभाग के पोर्टल पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। इसी खेल शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसके लिए खेल नर्सरियां सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थानों आदि को अलॉट की जानी है। संवाद