in

Fatehabad News: कर्मचारियों की हड़ताल, रतिया में लगे कूड़े के ढेर Latest Haryana News

Fatehabad News: कर्मचारियों की हड़ताल, रतिया में लगे कूड़े के ढेर  Latest Haryana News

[ad_1]


रतिया शहर में लगे कचरे के ढेर।

रतिया। वेतन न मिलने से नाराज नगरपालिका क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इस कारण शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। हर गली, मोहल्ले में कई टन कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है।

Trending Videos

#

अशोक कुमार, चरणदीप सिंह, गुरजीत सिंह, साहिल चौहान, अजय कुमार, सागर, सुमित, अर्जुन, संदीप कुमार, हरप्रीत सिंह, रजत, विक्रम सिंह, मोनू, विक्की आदि कर्मचारियों को कचरा उठान के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें पिछले कई महीने से वेतन नहीं दिया है, जिस कारण रोटी के लाले पड़े हैं। ठेकेदार से कई बार गुहार लगाने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण वह काफी परेशान हो चुके हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि नगरपालिका ने प्रत्येक माह की सात तारीख तक कर्मचारियों के खाते में वेतन देने की शर्त पर ठेका दिया था। ऐसा न करने पर जुर्माना किया जा सकता है लेकिन शर्तों के उल्लंघन के बावजूद ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं।

ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वह कर्मचारियों को वेतन का भुगतान जल्द करे, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

– संदीप कुमार, सचिव, नगर पालिका, रतिया।

[ad_2]
Fatehabad News: कर्मचारियों की हड़ताल, रतिया में लगे कूड़े के ढेर

Hisar News: हाईवे पर जाम के चलते वाहनों को उमरा की तरफ से निकाला, दो दिनों में टोल कंपनी को 12 लाख का नुकसान  Latest Haryana News

Hisar News: हाईवे पर जाम के चलते वाहनों को उमरा की तरफ से निकाला, दो दिनों में टोल कंपनी को 12 लाख का नुकसान Latest Haryana News

भास्कर अपडेट्स:  सीपीएम नेता सीताराम येचुरी दिल्ली AIIMS में भर्ती, निमोनिया के कारण तेज बुखार से पीड़ित Today World News

भास्कर अपडेट्स: सीपीएम नेता सीताराम येचुरी दिल्ली AIIMS में भर्ती, निमोनिया के कारण तेज बुखार से पीड़ित Today World News