{“_id”:”69cac281713bfdf4fb045e08″,”slug”:”farmers-did-not-turn-up-to-sell-mustard-at-msp-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-151117-2026-03-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: एमएसपी पर सरसों बेचने के लिए नहीं पहुंचे किसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:05 AM IST
शहर की पुरानी अनाज मंडी में सरसों की सफाई करते मजदूर।
फतेहाबाद। जिले में सोमवार को सरसों की सरकारी खरीद के पहले दिन अनाज मंडियों में कोई भी किसान अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि निजी व्यापारी पिछले एक सप्ताह से सरसों की खरीद कर रहे हैं।
Trending Videos
अनाज मंडी के मंडी सुपरवाइजर राजेश नैन ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में सरकारी खरीद के लिए फतेहाबाद और भट्टू की अनाज मंडियों में हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन खरीद कार्य करेगी जबकि भूना मंडी में सरसों की खरीद की हैफेड करेगी।
मंडी में जैसे भी टोकन कटवाकर किसान फसल बेचने आएगा तो खरीद की जाएगी। खरीद एजेंसियों ने बारदाने से लेकर उठान तक के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।