Fatehabad News: आरोही स्कूलों में दाखिले के लिए 1704 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 29 को परिणाम Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। जिले के पांच आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। दाखिले के लिए 1953 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था और रविवार को आयोजित हुई परीक्षा में 1704 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 29 मार्च को स्कूल अपने स्तर पर नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे।

Trending Videos

स्कूलों में दो चरणों में रविवार को परीक्षा ली गई। पहले चरण में सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों और दोपहर 1 से 3 बजे तक कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लोपुर में सबसे ज्यादा 553 आवेदन आए और 448 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

कक्षा छठी में 60 सीटों के लिए हुई परीक्षा

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक स्कूल की कक्षा छठी में 60 और कक्षा ग्यारहवीं में 120 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है।। इसके अलावा कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं में खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया रहेगी

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी

स्कूल आवेदन आए परीक्षा में शामिल हुए

बनगांव 420 351

सरवरपुर 188 166

कंहड़ी 383 360

जल्लोपुर 553 448

डूल्ट 409 379

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रवेश परीक्षा ली गई है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। जल्द ही स्कूल के स्तर पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

– राकेश पलथानियां, इंचार्ज, राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनगांव

शिक्षा विभाग ने नए सत्र में आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जिले में 1953 विद्यार्थियों ने आवेदन किया और 1704 ने परीक्षा दी है। 29 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे।

– संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी

[ad_2]