[ad_1]
फतेहाबाद। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। इस कारण विकास कार्य चुनाव के नतीजे घोषित होने तक रुक गए हैं। जिले में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जाने वाले 12 नए पशु अस्पतालों के भवनों का निर्माण कार्य भी रुक गया है।
जिले में पशुओं के उपचार की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने 12 गांवाें के लिए 4,22,37,000 रुपये मंजूर किए थे। इस राशि से 12 पशु अस्पतालों का भवन निर्माण और 32 पशु अस्पतालों का मरम्मत कार्य किया जाना है। अब यह कार्य आचार संहिता हटने के बाद ही शुरू हो पाएगा।
जिले के इन 12 गांवों में बनेंगे पशु अस्पताल
गांव – अनुमानित लागत
काजलहेड़ी- 40,29,000 रुपये
बैजलपुर – 31,11,000 रुपये
रामसरा – 31,11,000 रुपये
नेहला – 40,29,000 रुपये
गोरखपुर – 40,29,000 रुपये
मेहूवाला – 40,29,000 रुपये
टोहाना – 40,29,000 रुपये
साधनवास – 31,11,000 रुपये
गाजूवाला – 31,11,000 रुपये
बलियाला – 31,11,000 रुपये
कन्हड़ी -31,11,000 रुपये
तलवाड़ा – 31,11,000 रुपये
इन 32 गांवाें के पशु अस्पतालों का होगा सुधारीकरण
गांव खुंबर, दिगोह, लहरियां, अहलीसदर, करनौली, दरियापूर, बनगांव, भट्टू खुर्द, धोलू, भाेड़िया खेड़ा, भीमेवाला, इंदाछोई, सिंबलवाला, अकांवाली, जमालपुर शेखां, धारसूल, रत्ताखेड़ा, समैण, ललौदा, जाखल, रत्तनगढ़, कुलां, नेजाडेला, फतेहपूरी, रताथेह, पिरथला, पारता, सुखलमपूर, हसंगा, नगल, खाई, रतनगढ़, नागपुर में पशु अस्पतालों का सुधारीकरण होगा।
जिले में आचार संहिता लगी होने के कारण सभी भवन निर्माण कार्य बंद हैं। जैसे ही चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता हटेगी, रुके हुए काम भी शुरू करवा दिए जाएंगे। – केसी कंबोज, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद।
[ad_2]
Fatehabad News: आचार संहिता लागू होने से जिले में रुका 12 पशु अस्पतालों का निर्माण कार्य


