in

Fatehabad News: आचार संहिता लगते ही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म Latest Haryana News

Fatehabad News: आचार संहिता लगते ही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म  Latest Haryana News

[ad_1]


फतेहाबाद में रक्तदान करते हुए एनएचएम कर्मचारी

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों ने चुनाव आचार संहिता लगते ही दोपहर तीन बजे हड़ताल खत्म कर दी। करीब 22 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारी शुक्रवार शाम काम पर लौट आए। रोजाना करीब 93 फीसदी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होकर धरना दे रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ तीन बैठक होने बावजूद वार्ता सफल नहीं हो सकी। इस कारण टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा समेत कई काम रोजाना प्रभावित हो रहे थे।

Trending Videos

शुक्रवार दोपहर तक कर्मचारियों का धरना जारी रहा। नागरिक अस्पताल के बाहर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 41 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने से अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।

मांग पूरी हुए बिना पहली बार खत्म हुई हड़ताल

कर्मचारियों ने 22 दिनों तक बेमियादी हड़ताल की। जिले के कुल 430 में से 374 कर्मचारी हड़ताल पर रहे लेकिन कर्मचारियों को पहली बार मांग पूरी हुए बिना हड़ताल खत्म करनी पड़ी। एनएचएम कर्मचारी सरकार से नीति बनाकर नियमितीकरण और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बॉन्ड प्रथा को समाप्त किया जाए। एनएचएम में कार्यरत ड्रेस कोड वाले कर्मचारियों को वर्दी भत्ता और धुलाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समयाविधि में बढ़ी हुई सीएल, ईएल और सीसीएल प्रदान की जाए। नियमित कर्मियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।

प्रदेश में आचार संहिता लगने के कारण हड़ताल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। – विपिन शर्मा, नेता, एनएचएम कर्मचारी मोर्चा।

हड़ताल पर गए कर्मचारी ड्यूटी पर लौट कर ज्वाइनिंग के लिए आ रहे हैं। इन्हें ड्यूटी ज्वाइन करवाई जा रही है। – डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

[ad_2]
Fatehabad News: आचार संहिता लगते ही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Rewari News: पैसे मांगने पर बिजली मैकेनिक के साथ हुई मारपीट  Latest Haryana News

Rewari News: पैसे मांगने पर बिजली मैकेनिक के साथ हुई मारपीट Latest Haryana News

विधानसभा चुनाव को लेकर जेजेपी तैयार : दुष्यंत  Latest Haryana News

विधानसभा चुनाव को लेकर जेजेपी तैयार : दुष्यंत Latest Haryana News