{“_id”:”69c96934adcad7e1a40fb173″,”slug”:”man-arrested-for-snatching-cash-from-ice-cream-vendor-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151063-2026-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: आइसक्रीम विक्रेता से नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:32 PM IST
रतिया। आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले व्यक्ति से रुपये छीनने के आरोप में पुलिस ने वार्ड तीन निवासी हैप्पी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना शहर रतिया प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि 26 मार्च की शाम को हरमन सिंह निवासी वार्ड नंबर नौ रतिया हनुमान चौक से शिव चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने आइसक्रीम लेने के बहाने उसे पास स्थित एक घर में बुला लिया। घर के अंदर ले जाकर आरोपियों ने उससे तीन आइसक्रीम ली। इसके बाद मारपीट कर उसकी जेब में रखे 3000 रुपये छीन लिए थे।