Fatehabad News: दुकान की छत पर करंट लगने से युवक की मौत Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sun, 16 Nov 2025 11:28 PM IST


छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तार जहां युवक को करंट लगासंवाद
– फोटो : सांकेतिक



भट्टू कलां। आदमपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास शनिवार रात एक दुकान की छत पर शराब का सेवन कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Trending Videos

भट्टूकलां निवासी राहुल (27) रात करीब दुकान की छत पर अपने दो साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तार के अचानक संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छत पर शराब की खाली बोतल और गिलास भी मिले हैं।

घटनास्थल के पास दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि युवक और उसके दो साथी उसके पास से कुछ देर पहले खाने का सामान लेकर गए थे। मृतक राहुल खेती-बाड़ी का काम करता था और विवाहित था। उसके एक पुत्र है। जांच अधिकारी एसआई बीरबल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

[ad_2]