[ad_1]
असम में NDA के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले 89 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इसके अलावा असम गण परिषद (AGP) को 26 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 11 सीटें दी जा सकती हैं.
126 सदस्यीय असम विधानसभा में NDA के इस गठबंधन फॉर्मूले से कुल 126 सीटें कवर हो जाती हैं. सूत्रों ने बताया कि अंतिम फैसला कुछ दिनों में औपचारिक रूप से घोषित किया जा सकता है. यह फॉर्मूला पिछले कुछ दिनों से चल रही NDA दलों की बैठक और चर्चाओं के बाद लगभग तय हुआ है. भाजपा असम में अपनी ताकत को बनाए रखते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटें खुद लड़ना चाहती है, जबकि एजीपी और बीपीएफ को उनकी पारंपरिक ताकत वाले क्षेत्रों में सीटें दी जा रही हैं.
[ad_2]
Elections 2026 Live: बंगाल असम समेत 5 राज्यों के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज!


