[ad_1]
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तैमूर नगर में मंगलवार शाम एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान इमारत में फंसे दस लोगों को दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के तैमूर नगर में मंगलवार शाम एक घर में आग लग गई। यह घटना मथुरा रोड क्षेत्राधिकार के मकान संख्या तीन में हुई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और इमारत में मौजूद लोग अंदर ही फंस गए।
सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। आग पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। इमारत ग्राउंड प्लस तीन मंजिला बताई जा रही है, जिससे आग पर काबू पाने और लोगों को निकालने में चुनौतियां सामने आईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो वॉटर टेंडर, तीन वॉटर बाउजर और एक टर्नटेबल लैडर मौके पर भेजी गई। एसटीओ परवीन कुमार और एसओ राज कुमार के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए इमारत में फंसे सभी दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
[ad_2]
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, दस लोग फंसे; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू




