in

Dadri: बेटी की जन्मदिन पार्टी में युवक को बुलाया, शराब पीने से मना करने पर बांधकर पीटा Latest Haryana News

Dadri: बेटी की जन्मदिन पार्टी में युवक को बुलाया, शराब पीने से मना करने पर बांधकर पीटा  Latest Haryana News


संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल

Updated Sat, 21 Sep 2024 11:13 AM IST

सुनील ने बताया कि उसने शराब पीने से मना किया तो वो गाली-गलौच करने लगे। फिर उन्होंने उसे डंडे के बल पर जबरन शराब पिलाई और उसे बांध दिया। आरोपी ने सुबह करीब तीन बजे उसे पीटा। इसके बाद उसे वहां से ले गए और रास्ते में भी चोटें मारी।




सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


चरखी दादरी में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर चरखी निवासी एक युवक से मारपीट की गई। घायल का कहना है कि उसके शराब पीने से मना करने पर उसे बांधकर डंडों से पीटा गया। एसपी कार्यालय में दी शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में चरखी निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को शाम करीब 8 बजे उनके गांव का रवि उसे बाइक पर उसकी बेटी की जन्मदिन पार्टी देने की बात कहकर ले गया। समसपुर बाईपास पर पहुंचकर उसने कपिल व कुलदीप को भी बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी।

सुनील ने बताया कि उसने शराब पीने से मना किया तो वो गाली-गलौच करने लगे। फिर उन्होंने उसे डंडे के बल पर जबरन शराब पिलाई और उसे बांध दिया। आरोपी ने सुबह करीब तीन बजे उसे पीटा। इसके बाद उसे वहां से ले गए और रास्ते में भी चोटें मारी। इसके बाद उसने वहां से भागकर अपना बचाव किया। उसके भाई बिजेंद्र ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।


Dadri: बेटी की जन्मदिन पार्टी में युवक को बुलाया, शराब पीने से मना करने पर बांधकर पीटा

इंडोनेशिया: विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए न्यूजीलैंड के पायलट को किया रिहा – India TV Hindi Today World News

इंडोनेशिया: विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए न्यूजीलैंड के पायलट को किया रिहा – India TV Hindi Today World News

अप्रैल से अगस्त तक 8,659 करोड़ डिजिटल पेमेंट्स हुए:  इससे ₹1,669 लाख करोड़ राशि ट्रांसफर हुई; सालाना 138% बढ़ा UPI ट्रांजैक्शन Today Tech News

अप्रैल से अगस्त तक 8,659 करोड़ डिजिटल पेमेंट्स हुए: इससे ₹1,669 लाख करोड़ राशि ट्रांसफर हुई; सालाना 138% बढ़ा UPI ट्रांजैक्शन Today Tech News