Cyber Crime: महिला की बातों में आया चंडीगढ़ का बुजुर्ग, पांच साल में गंवा दिए 60 लाख रुपये Chandigarh News Updates

[ad_1]

साइबर ठगों के निशाने पर चंडीगढ़ के लोग हैं। खासकर बुजुर्गों को शातिर अपने जाल में फंसाते हैं और उनकी जमा-पूंजी लूट लेते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें 66 वर्षीय बुजुर्ग शातिरों के जाल में ऐसा फंसा कि पांच साल तक वह 60 लाख रुपये गंवा बैठा। बुजुर्ग को महिला का कॉल आया था और उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गया।   

सेक्टर-40ए निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर 60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 में शिकायत देकर बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है।

सितंबर 2020 में उसे एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को बीमा कंपनी से जुड़ा बताते हुए उसकी निजी जानकारी जैसे पता, जन्म तिथि, आधार नंबर, पैन नंबर और पॉलिसी नंबर ले लिया।

इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताते हुए पॉलिसी की पेंडिंग राशि जमा कराने के लिए कहा गया। आरोपियों ने उसे अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा। पीड़ित ने 28 सितंबर 2024 को 15,624 रुपये जमा कराए। इसके बाद भी उसे कई कॉल आती रहीं और बीमा कंपनी के नाम पर रकम जमा करवाने को कहा जाता रहा।

पीड़ित के अनुसार सितंबर 2020 से लेकर 2025 तक उसने आरटीजीएस के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने आरोपियों के मोबाइल नंबर भी सौंपे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]
Cyber Crime: महिला की बातों में आया चंडीगढ़ का बुजुर्ग, पांच साल में गंवा दिए 60 लाख रुपये