in

CM In Hisar: हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट में सीएम सैनी ने खुद किया सफर Latest Haryana News

CM In Hisar: हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट में सीएम सैनी ने खुद किया सफर  Latest Haryana News

[ad_1]

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे के लिए पहली उड़ान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री खुद इस फ्लाइट में सवार हुए। यह सेवा हिसार को बेहतर हवाई संपर्क प्रदान करेगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी।

Trending Videos

मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार का यह हवाई अड्डा हरियाणा का पहला पूर्ण रूप से संचालित हवाई अड्डा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित किया गया। उन्होंने बताया कि बीते 11 सालों में देश में 150 से अधिक हवाई अड्डे बने हैं, और भारत आर्थिक शक्ति के रूप में 14वें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। सैनी ने दावा किया कि जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा और 2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि हिसार में भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी, साथ ही एक औद्योगिक केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

प्रदेश में विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि अब योग्य युवाओं को बिना किसी सिफारिश के नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, और एमबीबीएस सीटों की संख्या 200 से बढ़कर 2,500 हो गई है, जो 2029 तक 3,500 तक पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें: Haryana: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिलेगा सेवा विस्तार, केंद्र को जल्द प्रस्ताव भेजेगी सैनी सरकार

[ad_2]
CM In Hisar: हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट में सीएम सैनी ने खुद किया सफर

Ambala News: वुशू के 75 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति प्रथम Latest Haryana News

Ambala News: वुशू के 75 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति प्रथम Latest Haryana News

इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को कब्जे में लिया:  5 बोट ने समंदर घेरा, सभी कार्यकर्ता हिरासत में; राहत-सामग्री लेकर गाजा जा रहा था Today World News

इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को कब्जे में लिया: 5 बोट ने समंदर घेरा, सभी कार्यकर्ता हिरासत में; राहत-सामग्री लेकर गाजा जा रहा था Today World News