Charkhi Dadri News: 60 देशों के 2000 प्रतिनिधियों ने शोध व नवाचार पर किया मंथन Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। जनता कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रीसेंट ट्रेंड्स इन मेटेरियल्स साइंस एंड डिवाइसेज का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, विद्वानों, शोधार्थियों एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक आयाम प्रदान किया।

तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के लगभग 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इसे ज्ञान, नवाचार और शोध के अद्भुत संगम में बदल दिया। सम्मेलन ने न केवल अकादमिक संवाद को प्रोत्साहित किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर सहयोग, विचार-विमर्श एवं नवीन शोध संभावनाओं के द्वार भी खोले।

सम्मेलन के दौरान विश्व-प्रसिद्ध विशेषज्ञों की ओर से दिए गए मुख्य व्याख्यान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें अमेरिका के प्रो. थॉमस जे वेब्स्टर, जापान के प्रो. मुरलीधर मिरयाला, भारत के डॉ. अजय कुमार सिंह, दक्षिण कोरिया के प्रो. मुरली मोहन चीपू, स्लोवाकिया के डॉ. निकोलस किराली तथा भारत के डॉ. मनजीत सिंह गोयत शामिल रहे। इन विद्वानों ने अपने गहन अनुभव, नवीन दृष्टिकोण एवं वैज्ञानिक शोध से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

समापन अवसर पर प्रो. जयवीर सिंह ने सम्मेलन की सफलता में कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल प्रो. शमीना, डॉ. नीरज गर्ग, प्रो. सुरेश सहित समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति की समर्पित योजना, स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी एवं प्रतिभागियों के उत्साह ने इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। प्रो. जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि इस सम्मेलन का समापन किसी अंत का प्रतीक नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। यहां प्राप्त ज्ञान, स्थापित संपर्क एवं उत्पन्न विचार भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई उपलब्धियों का आधार बनेंगे।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: 60 देशों के 2000 प्रतिनिधियों ने शोध व नवाचार पर किया मंथन