Charkhi Dadri News: 4,959 क्विंटल गेहूं व 8,050 क्विंटल सरसों की हुई उठान Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। अनाज मंडी में लगातार बढ़ती खरीद के चलते रविवार को अवकाश के दिन एजेंसी ने उठान प्रक्रिया जारी रखी गई ताकि किसानों को खरीदी गई उपज का भुगतान समय पर हो सके। इस दौरान दादरी खरीद केंद्र से सायं चार बजे तक 4,959 क्विंटल गेहूं की उठान की गई, वहीं 8,050 क्विंटल सरसों की उठान कर गोदामों में पहुंचाया गया।

Trending Videos

जिले की अनाज मंडी में गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद के साथ-साथ उठान नहीं होने से किसानों के खाते में भुगतान राशि पहुंचने में देरी होती है। किसानों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए अवकाश के दिन अनाज की उठान पर ध्यान दिया गया। गौरतलब है कि रविवार सायं 4 बजे तक खरीद एजेंसी हैफेड ने जिले के मुख्य खरीद केंद्र से 4,959 क्विंटल गेहूं की उठान की, इसके साथ ही कुल उठान का आंकड़ा 51,478 क्विंटल तक पहुंच गया है।

वहीं, दूसरी ओर एजेंसी ने 8,050 क्विंटल सरसों की उठान कर कुल 1,88,962 क्विंटल का आंकड़ा छू लिया। खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर ने बताया कि कर्मचारी खरीदी गई उपज की उठान कर रहे हैं ताकि किसानों के खाते में जल्दी से भुगतान राशि पहुंच सके।

शनिवार तक यह रहा उठान का कुल आंकड़ा

अनाज मंडी के मुख्य खरीद केंद्र से जहां शनिवार तक 2,63,435 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई थी, वहीं 1,80,912 क्विंटल ही उठान हो पाया था। वहीं, रविवार को 8,050 क्विंटल की उठान की गई थी, जो अब बढ़कर 1,88,962 तक पहुंच गई। एजेंसी ने गेहूं की उठान भी जारी रखते हुए सायं चार बजे तक 4,959 क्विंटल उठान की। इस प्रकार गेहूं की कुल उठान 51,478 क्विंटल तक पहुंच गई।

हमने खरीदी गई उपज उठान करने के लिए एजेंसी को टेंडर किया हुआ है। एजेंसी को उपज उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। एजेंसी हैफेड

-सतीश कुमार मैनेजर, हैफैड

[ad_2]
Charkhi Dadri News: 4,959 क्विंटल गेहूं व 8,050 क्विंटल सरसों की हुई उठान