बाढड़ा। हरियाणा प्रदेश की हैंडबॉल टीम ने 47वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया है। गांव कालूवाला स्थित नीरज चौधरी खेल स्टेडियम के दो खिलाड़ियों ने टीम को यह सफलता दिलवाने में अहम योगदान दिया है।
गांव कालूवाला के नीरज चौधरी खेल स्टेडियम के कोच नरेश बलौदा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित 47वीं जूनियर नेशनल हैंडबाॅल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया है। टीम में नीरज चौधरी खेल मैदान में प्रशिक्षण लेने वाले सौरभ व तनिष कुमार ने भागीदारी करते हुए अलग-अलग राज्यों की चार टीमों को मात देकर फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रदेश की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी प्रकट की है।
टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर समाजसेवी नीरज चौधरी, प्रदीप सांगवान ने सभी खिलाड़ियों व टीम प्रबंधन को नेशनल स्तर के मुकाबले में उपविजेता बनने पर बधाई दी है। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने टीम में शामिल सौरभ व तनिष को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।