[ad_1]
24 जुलाई को मानकावास गांव में की गई थी फायरिंग, कितलाना, मानकावास व डोहकी गांव के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुलिस ने गांव मानकावास में हवाई फायर करने के तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। उनकी पहचान गांव मानकावास निवासी हिमांशु, कितलाना निवासी ओमकार व डोहकी निवासी नितिन के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया गांव मानकावास निवासी एक महिला ने 24 जुलाई को सदर पुलिस थाने में शिकायत में दी थी। उन्होंने बताया कि था कि 24 जुलाई को शाम को तीन बाइक सवार चरखी की ओर से उनकी गली में आए और गांव के एक व्यक्ति से उनका मकान पूछा। इसके बाद चौक में जाकर एक लड़के ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया। बाद में आरोपी बाइक लेकर पहाड़ की ओर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को पुलिस ने मानकावास निवासी हिमांशु गिरफ्तार किया और उसे अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद 21 अगस्त को हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम ने दूसरे आरोपी ओमकार को गिरफ्तार किया और अब 22 अगस्त को तीसरे आरोपी नितिन को काबू किया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
फोटो – 15
पुलिस गिरफ्त में हवाई फायरिंग के तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
पुलिस गिरफ्त में हवाई फायरिंग करने के तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
[ad_2]
Charkhi Dadri News: हवाई फायर करने के तीन आरोपी गिरफ्तार



