{“_id”:”69c5770471d1fe23bf00cefd”,”slug”:”the-accused-escaped-after-dodging-the-chhattisgarh-police-team-at-the-city-police-station-an-fir-was-registered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153118-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: सिटी थाने में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम को चकमा देकर आरोपी फरार, प्राथमिकी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:42 PM IST
चरखी दादरी। दादरी सिटी पुलिस स्टेशन से एक आरोपी बुधवार देर रात को छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव बलकरा निवासी अजीत उर्फ दीवाना शर्मा के रूप में हुई है। छत्तीसगढ़ पुलिस टीम की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के थाना बसना में तैनात एएसआई राजेंद्र प्रसाद भोई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बसना थाना में 28 फरवरी को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत दर्ज एक प्राथमिकी में वांछित आरोपी गांव बलकरा निवासी अजीत उर्फ दिवाना शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम सरकारी गाड़ी में दादरी आई थी। बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे टीम ने उक्त युवक को दादरी के मेजबान चौक से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। लेकिन समय अधिक होने के कारण राहदारी रिमांड की प्रक्रिया पूरी न होने पर टीम उसे दादरी सिटी पुलिस थाने में ले आई। उन्होंने बताया कि जब उससे पूछताछ की जा रही थी तो वह पुलिस अभिरक्षा में टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस के एएसआई राजेंद्र प्रसाद भोई की शिकायत के आधार पर दादरी सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: सिटी थाने में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम को चकमा देकर आरोपी फरार, प्राथमिकी दर्ज