in

Charkhi Dadri News: सज्जन जांगड़ा भाजपा चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: सज्जन जांगड़ा भाजपा चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत  Latest Haryana News

[ad_1]


चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत:स्व

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी के चिड़िया मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सज्जन जांगड़ा को चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सत्यवान मौड़ी को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया।

बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जन जांगड़ा पार्टी के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सज्जन जांगड़ा पार्टी में मंडल महामंत्री, जिला सोशल मीडिया सहप्रमुख, किसान मोर्चा के आईटी सेल प्रमुख व फिलहाल पार्टी में जिला मीडिया प्रमुख के तौर पर पार्टी में जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि सज्जन जांगड़ा की पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उनको फील्ड में उतारने की जिम्मेदारी देते हुए मंडल अध्यक्ष बनाया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता डांगी, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, पवन आडवाणी, आईटी प्रमुख संजय बंसल, ओमवीर महराणा, कुलवंत फौगाट, सतीश महाराणा, सत्यवान मौड़ी,जगबीर रामनगर, सतबीर आदि मौजूद रहे।

फोटो- 20 चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं

[ad_2]
Charkhi Dadri News: सज्जन जांगड़ा भाजपा चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत

खिलाड़ी का कत्ल: पढ़ाई के साथ खेल में नाम कमा रहा था वंश… रोजगार कर परिवार का बंटाता था हाथ; तस्वीरें Latest Haryana News

खिलाड़ी का कत्ल: पढ़ाई के साथ खेल में नाम कमा रहा था वंश… रोजगार कर परिवार का बंटाता था हाथ; तस्वीरें Latest Haryana News

Ambala News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला Latest Haryana News

Ambala News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला Latest Haryana News