Charkhi Dadri News: विधायक सुनील सांगवान ने पीड़ितों को वितरित किए चेक Latest Haryana News

[ad_1]


नई अनाज मंडी में किसान को चेक सौंपते दादरी विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: स्वयं

अनाज मंडी में कृषि कार्य के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों और अंग गंवाने वाले किसानों को दी गई वित्तीय सहायता

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों व अंग गंवाने वाले किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान ने 10 लोगों को चेक वितरित किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का धरातल पर आमजन को सीधे रूप से लाभ मिल रहा है।

मार्केट कमेटी कार्यालय में वीरवार को सचिव विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुनील सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए 10 लोगों को चेक वितरित किए। विधायक ने इस दौरान कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हीं में से किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान एवं मजदूर जीवन सुरक्षा योजना है।

उन्होंने कहा कि कृषि कार्य जोखिम भरा कार्य है। इसमें अक्सर दुर्घटना तो घट जाती है। इससे किसान को जान व अंग गंवाने पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा इन हादसों से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की गई है। उसी के तहत किसान परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर श्यामसुदंर, ज्योति धनखड़, मोहन मकड़ानिया, विनोद गर्ग, तेजवीर सांगवान आदि मौजूद रहे।

फोटो 42

नई अनाज मंडी में किसान को चेक सौंपते दादरी विधायक सुनील सांगवान। स्रोत : स्वयं

[ad_2]
Charkhi Dadri News: विधायक सुनील सांगवान ने पीड़ितों को वितरित किए चेक