Charkhi Dadri News: विधायक सुनील ने सुनीं आमजन की समस्याएं Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST




चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में खुला दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सीवर सहित अनेक समस्याओं का जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी हलके के विकास के लिए आज हर क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की विकास योजनाएं चल रही हैं। अब तक प्रदेश की नायब सरकार की ओर से करीब 600 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं जिन पर कार्य चल रहा है। विधायक ने कहा कि भाजपा निगरानी समिति और प्रमुख ग्रामीण मिलजुल कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर पैनी नजर रखें ताकि पारदर्शिता व भ्रष्टाचार मुक्त सोच को बढ़ावा मिले।

Trending Videos

[ad_2]
Charkhi Dadri News: विधायक सुनील ने सुनीं आमजन की समस्याएं