[ad_1]
चरखी दादरी। पुलिस ने सोनीपत निवासी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को थाना शहर दादरी की पुलिस टीम हेड कांस्टेबल हरिओम, हेड कांस्टेबल सुमित, हेड कांस्टेबल सुरेश रावलधी बाईपास दादरी पर गश्त कर रहे थे।
उस दौरान हेड कांस्टेबल हरिओम को सूचना मिली कि कमल निवासी न्यु ब्रम कालोनी वार्ड 14, सोनीपत अवैध हथियार लिए हुए रेलवे रोड दादरी के पास किसी को बेचने की फिराक में खड़ा है। अगर तुरंत छापा मारा जाए तो अवैध हथियार सहित काबू आ सकता है।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल हरिओम टीम को लेकर रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे। जहां एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को आते देख तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की।
तलाशी लेने पर उसकी लोवर की दाहिनी डब से एक पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पिस्टल को कब्जे में लेकर आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कमल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: युवक से अवैध पिस्ताैल बरामद आरोपी को लिया रिमांड पर




