Charkhi Dadri News: युवक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Tue, 03 Feb 2026 12:43 AM IST




चरखी दादरी। जिला पुलिस ने गांव कादमा निवासी युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी राकेश उर्फ भोली व सुमित को रविवार को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 7 नवंबर 2025 को शहर के निजी अस्पताल से बस स्टैंड पुलिस चौकी में गांव कादमा निवासी भारत के झगड़े में घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। घायल भारत ने बताया कि वह जीके अस्पताल में नर्सिंग की नौकरी करता है। 5 नवंबर को गांव दुबलधन में शादी में गया था। वहां पर गांव खेड़ी बुरा निवासी युवक के साथ उसकी कहासुनी हो गई। 7 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वह अस्पताल के बाहर खड़ा था, उसी दौरान राकेश उर्फ भोली, सुमित व एक अन्य युवक ट्रैक्टर पर आए और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को आरोपी राकेश उर्फ भोली व सुमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर व लोहे की बसौली बरामद की है। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद

[ad_2]
Charkhi Dadri News: युवक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार